Get App

Adani Group की ये कंपनी ले सकती है 40 करोड़ डॉलर का विदेशी लोन, क्यों चाहिए इतनी बड़ी रकम?

Adani ऐसी चर्चाएं भी हैं कि लोन लेने का ये प्रोसेस इंवेस्टर्स का विश्वास हासिल करने के लिए का भी एक तरीका हो सकता है क्योंकि पिछले साल अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की जांच के बाद अदाणी ग्रुप इनके टारगेट पर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 6:29 PM
Adani Group की ये कंपनी ले सकती है 40 करोड़ डॉलर का विदेशी लोन, क्यों चाहिए इतनी बड़ी रकम?
अडानी ग्रुप की कंपनी 40 करोड़ डॉलर का विदेशी लोन ले सकती है।

Adani Green Energy Ltd (AGEL) अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों के फंड की तलाश कर रही है। बाजार में चर्चाएं हैं कि अदाणी ग्रुप की ये कंपनी ऑफशोर लोन यानी विदेशों से लोन लेकर 400 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ डॉलर इकट्ठा करेगी। ये फंडिंग रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट (Renewable Energy Project) के लिए होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस विदेशी लोन की अवधि सात से दस साल के बीच हो सकती है। इस लोन की ब्याज दरें सिक्योर ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट (SOFR) के हिसाब से तय की जा सकती हैं।

कई बैंकों से चल रही बातचीत

लोन देने के लिए कई विदेशी बैंकों का नाम सामने आ रहे हैं जिनसे कंपनी की बातचीत चल रही है। इनमें शामिल हैं - मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक पीजेएससी, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप इंक। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इंवेस्टर्स का विश्वास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें