अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में शुरू की 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना

Adani Green Energy share price: अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हो गई है

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी की कामकाजी क्षमता सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 11,609 मेगावाट हो गई है। इसमें 3,131 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र शामिल हैं

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 29 मार्च को कहा है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी सेवन लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की है। इसके साथ ही कंपनी की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हो गई है। एक दिन पहले, AGEL ने अपनी सहायक कंपनी, अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग ट्वेल्व लिमिटेड के माध्यम से राजस्थान में 400 मेगावाट की एक महत्वपूर्ण सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की थी। ​​उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा प्रदान की गई यह परियोजना राज्य को 25 वर्षों तक 2.57 रुपये प्रति किलोवाट-घंटे (kWh) की दर से बिजली की आपूर्ति करेगी।

दिसंबर तिमाही में AGEL का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट 85 फीसदी बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 256 करोड़ रुपये था। यह बढ़त बिजली सप्लाई रेवेन्यू में बढ़त के चलते हुई है। बिजली बिक्री से होने वाली आय पिछले साल की समान अवधि के 1,765 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,993 करोड़ रुपये हो गई है।

Daily Voice: अच्छे वैल्यूएशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ संभावना वाले बैंकिंग और NBFC शेयरों में बनेगा पैसा

कंपनी की कामकाजी क्षमता सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 11,609 मेगावाट हो गई है। इसमें 3,131 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र शामिल हैं। कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत के यूटिलिटी-स्केल सोल ईकाइयों में 15 फीसदी और पवन एनर्जी कैपेसिटी ग्रोथ में 12 फीसदी हिस्सेदारी AGEL की होगी।


पिछले कारोबारी सत्र यानी 28 मार्च को कंपनी के शेयर 1.24 प्रतिशत गिरकर 948 रुपये पर बंद हुए थे। लेकिन पिछले 1 महीने में इस शेयर में 22.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 50 प्रतिशत से अधिक फिसला है।

 

 

शॉर्ट कवरिंग से निफ्टी में आया जोश, FPIs ने शुरू की खरीदारी : क्या अप्रैल में बाजार पकड़ेगा रफ्तार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।