Adani hires independent auditor : अडानी ग्रुप ने शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) के दावों को खारिज करने की कवायद के तहत अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए अकाउंटैंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) को नियुक्त किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट से मंगलवार, 14 फरवरी को यह बात सामने आई है। शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के अडानी ग्रुप के स्टॉक्स और बॉन्ड्स पर खासा दबाव बना हुआ है। हालांकि, इस विवाद में यह नियुक्ति अडानी ग्रुप का अपने बचाव की दिशा में पहला बड़ा प्रयास है। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक में हेराफेरी और ऑफशोर टैक्स हैवन्स के अनुचित इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
