NDTV पर बढ़ी एक्सचेंजों की निगरानी, ये स्टॉक्स भी आए ASM फ्रेमवर्क के दायरे में

Stock Market News: स्टॉक एक्सचेंजों ने कुछ शेयरों पर आज से अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी है और कुछ शेयरों पर 1 जून से निगरानी बढ़ेगी। इसमें अदाणी ग्रुप (Adani Group) का एक स्टॉक भी शामिल है। अदाणी ग्रुप की कंपनी एनडीटीवी (NDTV) को एक्सचेंजों ने शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रख दिया है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 11:24 AM
एक्सचेंजों के मुताबिक एएसएम फ्रेमवर्क के तहत शेयरों को रखने का मतलब सिर्फ मार्केट सर्विलांस के रूप में लिया जाना चाहिए, इसे कंपनी के खिलाफ किसी कार्रवाई के रूप में नहीं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group News: अदाणी ग्रुप की मीडिया इकाई न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) को तगड़ा झटका लगा है। अब इसके शेयरों के मूवमेंट पर स्टॉक एक्सचेजों की अतिरिक्त निगरानी रहेगी। इसे शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रखा गया है। इससे जुड़ा सर्कुलर 29 मई को एक्सचेंजों ने जारी किया था और आज 30 मई से यह प्रभावी हो गया है। हालांकि शेयरों की बात करें तो इसमें आज अपर सर्किट लग गया है। 5 फीसदी की तेजी के साथ यह 249.65 रुपये (NDTV Share Price) पर है। एक्सचेंजों के मुताबिक एएसएम फ्रेमवर्क के तहत शेयरों को रखने का मतलब सिर्फ मार्केट सर्विलांस के रूप में लिया जाना चाहिए, कंपनी के खिलाफ किसी कार्रवाई के रूप में नहीं।

    एक और शेयर आया इस फ्रेमवर्क में

    एनडीटीवी के अलावा एक्सचेंजों ने एक और स्टॉक्स को आज से एएसएम फ्रेमवर्क के तहत रखा है। मनक्सिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज (Manaksia Coated Metals & Industries) को शॉर्ट-टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के तहत लाया गया है और यह फैसला आज 30 मई से प्रभावी हो गया है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक यह कोटेड प्रोडक्ट्स और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स को बनाने वाली और निर्यात करने वाली कंपनी है। इस फ्रेमवर्क के तहत 50 फीसदी या मौजूदा मार्जिन, जो अधिक हो, वह मार्जिन रेट लागू होगा। अधिकतम मार्जिन रेट 100 फीसदी है। यह फैसला 30 मई को सभी ओपन पोजिशन्स और 31 मई से नए पोजिशन्स पर लागू होगा।


    Adani Group News: बदल सकता है Adani Transmission का नाम, मार्च तिमाही में 70% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

    लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क में आए ये शेयर

    स्टॉक एक्सचेंजों ने कुछ स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रखा है। इसमें मेडिको रेमेडीज (Medico Remedies), लक्ष्मी फाइनेंस (Lakshmi Finance) , इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन (Industrial Corporation), एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर (MBL Infrastructure) और साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) शामिल हैं। इस फ्रेमवर्क के तहत इन शेयरों में सभी ओपन पोजिशन्स और नए पोजिशन्स के लिए 1 जून 2023 से 100 फीसदी मार्जिन की जरूरत पड़ेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।