Adani के इस शेयर ने बस 8 दिन में कर दिए पैसे डबल, कहीं आप चूक तो नहीं गए?

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार 7 दिसंबर को लगातार 5वें दिन तेजी रही। इस दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयर लगातार निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में बना हुआ है। इस बीच अदाणी ग्रुप का एक शेयर ऐसा है, जिसने महज पिछले 8 कारोबारी दिनों में ही निवेशकों के पैसे डबल कर दिए हैं। यह शेयर है अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)।

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 11:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adani Total Gas के शेयरों में गुरुवार को अपर सर्किट लगा और यह 1,159 रुपये के स्तर पर पहुंच गया

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार 7 दिसंबर को लगातार 5वें दिन तेजी रही। इस दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयर लगातार निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में बना हुआ है। इस बीच अदाणी ग्रुप का एक शेयर ऐसा है, जिसने महज पिछले 8 कारोबारी दिनों में ही निवेशकों के पैसे डबल कर दिए हैं। यह शेयर है अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)। अदाणी टोटल गैस के शेयरों में गुरुवार को अपर सर्किट लगा और यह 1,159 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बीते 24 नवंबर को अदाणी टोटल गैस का शेयर 536.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

24 नवंबर से अबतक इसके शेयरों में करीब 115% की तेजी आ चुकी है। इसके साथ ही करीब 8 महीनों के बाद इस शेयर का भाव वापस 1,000 रुपये के पार चला गया। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक अदाणी टोटल गैसे के शेयरों में करीब 67.37 फीसदी की गिरावट आई है।

ग्रुप के बाकी शेयरों की बात करें तो अडाणी पोर्ट्स का शेयर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,048.60 रुपये पर पहुंच गया। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस समेत ग्रुप के अन्य शेयरों में 1% से 3% तक की बढ़त देखी गई।


यह भी पढ़ें- 'सोने की चिड़िया' है भारतीय शेयर बाजार, अगले 4-5 साल लगातार बनी रहेगी तेजी : रामदेव अग्रवाल

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप ओडिशा के गोपालपुर पोर्ट्स का अधिग्रहण करने के लिए शापूरजी पालोनजी समूह के साथ बातचीत कर रहा है। यह सौदा 1,100-1,200 करोड़ रुपये में हो सकता है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के पास, गोपालपुर पोर्ट्स में 56% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी का स्वामित्व उड़ीसा स्टीवडोर्स (OSL) के पास है।

इसके अलावा अदाणी ग्रुप में निवेशकों का भरोसा लौटने के पीछे एक रिपोर्ट भी है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार की एजेंसी ने हिंडनबर्ग मामले में अदामी ग्रुप को क्लीनचिट दी है। अदाणी ग्रुप ने इस एजेंसी के पास 553 मिलियन डॉलर का लोन लेने के संपर्क किया था। हालांकि लोन देने से पहले एजेंसी ने अपने स्तर से ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की ओर से लगाए आरोपों की जांच की और इसे अप्रासंगिक पाया। बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी ने आठ अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्टियम से 1.36 अरब डॉलर का लोन हासिल किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।