Get App

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में जोरदार तेजी, 5% उछला अदाणी पावर, जानें बाकी शेयरों का हाल

Adani Group Stocks: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार 31 जुलाई को जोरदार तेजी देखी गई। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में देखने को मिली

Vikrant singhअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 10:22 PM
Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में जोरदार तेजी, 5% उछला अदाणी पावर, जानें बाकी शेयरों का हाल
Adani Enterprises के शेयर 1.21% की तेजी के साथ 2,491.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए

Adani Group Stocks: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार 31 जुलाई को जोरदार तेजी देखी गई। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर 5.65 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 273.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके बाद सबसे अधिक तेजी एसीसी (ACC) के शेयरों में देखी गई, जो बीएसई पर 3.40 फीसदी बढ़कर 2,016.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

ग्रुप के बाकी शेयरों में, अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 2.96 फीसदी बढ़कर 778.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं एनडीटीवी (NDTV) का शेयर 1.87 की तेजी के साथ 228.85 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का शेयर 1.78 फीसदी ऊपर जाकर 462.75 रुपये पर बंद हुआ।

इसके अलावा अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 411.85 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 1.21 फीसदी की तेजी आई और यह 2,491.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें