Get App

Adani Stocks: ट्रंप के अधिकारियों से मिली गौतम अदाणी की टीम, शेयरों में तूफानी तेजी, 12% तक उछला भाव

Adani Group stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज 5 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के प्रतिनिधियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासनिक टीम से मुलाकात कर उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को खारिज किए जाने की मांग की है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 05, 2025 पर 1:37 PM
Adani Stocks: ट्रंप के अधिकारियों से मिली गौतम अदाणी की टीम, शेयरों में तूफानी तेजी, 12% तक उछला भाव
Adani Group stocks: अदाणी पोर्ट्स के शेयर 6% बढ़कर 1,345 रुपये के स्तर पर पहुंच गए

Adani Group stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज 5 मई को 12% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के प्रतिनिधियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासनिक टीम से मुलाकात कर उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को खारिज किए जाने की मांग की है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बातचीत इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और हाल के हफ्तों में इसमें तेजी आई है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले एक महीने में इस मुद्दे पर समाधान निकल सकता है।

इस खबर के बाद NSE पर दोपहर 1:15 बजे के करीब, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 7.10% की बढ़त के साथ 2,457 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

वहीं, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन (SEZ) के शेयर 7% बढ़कर 1,355.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो बीते पांच महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है। इस तेजी से कंपनी के मार्केट कैप में 18,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ग्रुप की बाकी कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखी गई। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 7.69% बढ़कर 974.90 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 4.69% की छलांग 949.65 पर चला गया। वहीं अदाणी पावर का शेयर 7.66 की उछाल के साथ 565.45 के स्तर पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें