Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स की दिलचस्पी धीरे-धीरे लगातार बढ़ती जा रही है। अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने अदाणी ग्रुप के शेयरों में 4,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया, जो जुलाई में किए गए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से दोगुना है। मई और जून में यह आंकड़ा क्रमशः 880 करोड़ रुपये और 990 करोड़ रुपये था, जो अगस्त की खरीदारी के मुकाबले काफी कम है। अगस्त महीने में म्यूचुअल फंड्स, अदाणी ग्रुप की कुल 8 लिस्टेड कंपनियों में शुद्ध खरीदार थे, वहीं एसीसी में उन्होंने मामूली बिकवाली की।
