Adani Group के 10 में से 9 शेयरों में जोरदार तेजी, 4% उछला अदाणी ट्रांसमिशन, जानें कारण

Adani Group Stocks: उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में सोमवार 17 जुलाई को जोरदार उछाल देखी गई। कुल की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 में से 9 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं एक शेयर में मामूली रूप से गिरावट रही। सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिला

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 5:23 PM
Adani Enterprises के शेयर सोमवार को 1.35% बढ़कर 2,408.90 रुपये पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group Stocks: उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में सोमवार 17 जुलाई को जोरदार उछाल देखी गई। कुल की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 में से 9 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं एक शेयर में मामूली रूप से गिरावट रही। सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिला, जो बीएसई पर 3.74 फीसदी की तेजी के साथ 769.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके बाद सबसे अधिक तेजी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में रही और यह बीएसई पर 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 228.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    बाकी शेयरों में, अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर 2.15 फीसदी बढ़कर 647.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं एसीसी (ACC) के शेयर 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 1,810.00 रुपये के स्तर पर बंद हुए। जबकि अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर 1.49 फीसदी बढ़कर 245.45 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 1.35 फीसदी की तेजी रही और ये बीएसई पर 2,408.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए। वहीं अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयर 0.90 फीसदी बढ़कर 402.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 731.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।


    यह भी पढ़ें- तीन साल में स्मॉलकैप फंडों में 39,400 करोड़ रुपये निवेश, क्या इससे स्मॉलकैप शेयरों की कीमतों में बुलबुला बना है?

    अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी रही और यह 964.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयरों में आज गिरावट रही और इसके शेयर बीएसई पर 0.06 फीसदी नीचे आकर 416.15 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    अदाणी ग्रुप के शेयरों में क्यों आई तेजी?

    अदाणी ग्रुप के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब 15 जुलाई को ग्रुप ने बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करने के लिए झारखंड के गोड्डा में भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय परियोजना शुरू करने का ऐलान किया। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने 590 एकड़ में फैले धारावी इलाके के निवासियों के पुनर्वास से जुड़े अदाणी ग्रुप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    Hindenburg ने दिया था अदाणी ग्रुप को झटका

    अमेरिका की एक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके। इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे। अभी तक अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।