Adani-Hindenburg Case: हिंडनबर्ग-अदाणी विवाद मामले में अब एक अमेरिकी हेज फंड, किंगडन कैपिटल मैनेजमेंट (Kingdon Capital Management) का नाम सामने निकलकर सामने आया है। हिंडनबर्ग ने इसी हेज फंड के जरिए अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Stocks) को शॉर्ट किया था। हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी एक बयान में इस बात की पुष्टि की थी कि उसने एक 'इनवेस्टर पार्टनर' के साथ साझेदारी करके एक ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर के जरिए अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट किया था। यह इनवेस्टर पार्टनर कोई और नहीं, बल्कि किंगडन कैपिटल थी।
