Get App

बेहतर नतीजों के बाद Adani Ports के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, ब्रोकरेज फर्मों को स्टॉक में और तेजी की उम्मीद

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 2 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 5 पर्सेंट तक उछल गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी50 सूचकांक के कंपनी का शेयर टॉप गेनर्स में शामिल था। कंपनी ने दिसंबर तिमाही नतीजों का ऐलान किया है और इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 3:04 PM
बेहतर नतीजों के बाद Adani Ports के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, ब्रोकरेज फर्मों को स्टॉक में और तेजी की उम्मीद
संबंधित अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,208.4 करोड़ रुपये रहा।

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 2 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 5 पर्सेंट तक उछल गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी50 (Nifty 50) सूचकांक के कंपनी का शेयर टॉप गेनर्स में शामिल था। कंपनी ने दिसंबर तिमाही नतीजों का ऐलान किया है और इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था।

कार्गो वॉल्यूम और टैरिफ में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 68 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 2 फरवरी को 2 बजकर 53 मिनट पर कंपनी का शेयर 4.41 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1272.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

संबंधित अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,208.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 44.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 6,920.1 करोड़ रुपये था। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 4,786.1 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) तकरीबन 60 पर्सेंट बढ़कर 4,292 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही, इबिट्डा मार्जिन सालाना आधार पर 6 पर्सेंट बढ़कर 62 पर्सेंट हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 56 पर्सेंट था।।

अदाणी पोर्ट्स के CEO अश्विनी गुप्ता ने बताया, ' तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स की परफॉर्मेंस शानदार रही है और पिछले 9 महीनों में कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें