Get App

Adani Ports Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 21% बढ़कर ₹3,054 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 22% बढ़ा, शेयर 9% उछले

Adani Ports Q3 Results: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने मंगलवार 2 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 2,520 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 3:37 PM
Adani Ports Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 21% बढ़कर ₹3,054 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 22% बढ़ा, शेयर 9% उछले
Adani Ports Q3 Results: कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये रहा

Adani Ports Q3 Results: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने मंगलवार 2 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 2,520 करोड़ रुपये रहा था।

अदाणी ग्रुप की इस कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7,964 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि मजबूत कार्गो हैंडलिंग, बेहतर ऑपरेशनल एफिशियंसी और सभी बिजनेस सेगमेंट में स्थिर प्रदर्शन से उसे अपना रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली।

दिसंबर तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 21 प्रतिशत बढ़कर 9,939 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,187 करोड़ रुपये रहा था। इसी दौरान खर्च भी बढ़े और 6,283 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,191 करोड़ रुपये थे। इसके बावजूद, ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी की मजबूती बनी रही।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) इस दौरान 20.5 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 5,785 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,800 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन हल्का सा घटकर 59.6 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले यह 60.3 प्रतिशत था, लेकिन अब भी यह स्तर मजबूत माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें