Adani Ports के शेयरों में रिकवरी, कर्ज का बोझ कम करने के लिए इस स्ट्रैटजी पर चल रहा काम

Adani Group News: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की पोर्ट कंपनी Adani Ports के शेयरों ने निचले स्तर से वापसी की है लेकिन अभी भी यह रेड जोन में है। इसके शेयरों में यह उतार-चढ़ाव ऐसे समय में दिख रहा है, जब कंपनी ने कर्ज हल्का करने के लिए एक टेंडर ऑफर निकाला है। यह अदाणी ग्रुप के एक प्लान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत अदाणी पोर्ट्स से हुई है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप अपने खुद के जेनेरेट किए हुए फंड्स और सरप्लस कैश के जरिए फॉरेन करेंसी बॉन्ड्स को खरीदने की स्ट्रैटजी पर चल रहा है। इसकी शुरुआत अदाणी पोर्ट्स 65 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स से होगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group News: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की पोर्ट कंपनी Adani Ports के शेयरों में आज उतार-चढ़ाव का रुझान है। निचले स्तर से इसने वापसी की है लेकिन अभी भी यह रेड जोन में है। इसके शेयरों में यह उतार-चढ़ाव ऐसे समय में दिख रहा है, जब कंपनी ने अगले साल 2024 में ड्यू कर्ज के कुछ हिस्से को चुकाने के लिए 13 करोड़ डॉलर का टेंडर निकाला है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकनॉमिक जोन ( Adani Ports and Special Economic Zone-APSEZ) ने इसकी पुष्टि कर दी है कि इसके बोर्ड ने अगले साल मेच्योर होने वाले आउटस्टैंडिंग सीनियर नोट्स के लिए टेंडर ऑफर को मंजूरी दे दी है।

    अदाणी ग्रुप का सबसे अधिक करीब 39 फीसदी कर्ज फॉरेन करेंसी बॉन्ड्स के रूप में है। इसके बाद कंपनी ने देश-विदेश के बैंकों से सबसे अधिक कर्ज लिया है। अदाणी पोर्ट्स के शेयर फिलहाल 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 660.45 रुपये (Adani Ports Share Price) पर हैं। इंट्रा-डे में यह 656.00 रुपये तक फिसल गया था।

    Hindenburg के झटके से कितना उबरा Adani Group, सबसे तेज इस स्टॉक में हुई रिकवरी

    Adani Ports क्यों लेकर आई टेंडर ऑफर


    अदाणी पोर्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में टेंडर ऑफर के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक टेंडर ऑफर लाने का मकसद कंपनी के नियर टर्म डेट मेच्योरिटीज के कुछ हिस्से को समय से पहले चुकता करना है। इसके अलावा कंपनी की लिक्विडिटी स्थिति बेहतर है, इसे दिखाना भी मकसद है। यह टेंडर ऑफर सफल होने के बाद कंपनी को उम्मीद है कि 52 करोड़ डॉलर के नोट्स आउटस्टैंडिंग बने रहेंगे।

    अदाणी ग्रुप का हुआ एक और बंदरगाह, 1,485 करोड़ रुपये में किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण

    Adani Group की क्या है योजना

    अदाणी ग्रुप अपने खुद के जेनेरेट किए हुए फंड्स और सरप्लस कैश के जरिए फॉरेन करेंसी बॉन्ड्स को खरीदने की स्ट्रैटजी पर चल रहा है। इसकी शुरुआत अदाणी पोर्ट्स 65 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स से होगी। इसे अलावा अदाणी ग्रुप की बाकी कंपनियों के भी बॉन्ड्स की वापस खरीदने की संभावनाओं पर विचार हो रहा है। ग्रुप अपनी पूंजी को सही से लगाने के लिए एक योजना बना रहा है ताकि दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा कायम रखा जा सके।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।