Get App

Adani Power: अदाणी पावर का मिडिल ईस्ट पर बड़ा दांव, नई सब्सिडियरी की लॉन्च, शेयरों में तेजी

Adani Power Share Price: अदाणी पावर के शेयरों में आज 27 अगस्त को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। कंपनी ने मिडिल ईस्ट में अपनी एक नई सब्सिडियरी खोली है, जिसका नाम 'अदाणी पावर मिडिल ईस्ट लिमिटेड' रखा गया है। नई कंपनी का गठन आधिकारिक तौर पर 26 अगस्त को 27,000 शेयरों के ऑथराइज्ड कैपिटल के साथ किया गया, जिनमें से प्रत्येक की वैल्यू 1 अमेरिकी डॉलर है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 10:55 AM
Adani Power: अदाणी पावर का मिडिल ईस्ट पर बड़ा दांव, नई सब्सिडियरी की लॉन्च, शेयरों में तेजी
Adani Power Share Price: अदाणी पावर के शेयरों ने पिछले एक साल में 106% का रिटर्न दिया है

Adani Power Share Price: अदाणी पावर के शेयरों में आज 27 अगस्त को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। कंपनी ने मिडिल ईस्ट में अपनी एक नई सब्सिडियरी खोली है, जिसका नाम 'अदाणी पावर मिडिल ईस्ट लिमिटेड' रखा गया है। अदाणी ग्रुप ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि नई कंपनी का गठन आधिकारिक तौर पर 26 अगस्त को 27,000 शेयरों के ऑथराइज्ड कैपिटल के साथ किया गया, जिनमें से प्रत्येक की वैल्यू 1 अमेरिकी डॉलर है। अभी तक, सहायक कंपनी ने अपना कारोबार शुरू नहीं किया है, इसलिए उसके साइज और टर्नओवर की बात इस स्तर पर लागू नहीं होती है। अदाणी ग्रुप ने बताया इस नई कंपनी का उद्देश्य बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े सेक्टर में निवेश करना है।

शेयरों के अधिग्रहण की लागत में 27,000 डॉलर के शेयर कैपिटल का शुरुआती सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें से प्रत्येक को 1 डॉलर के फेसवैल्यू वाले 27,000 शेयरों में विभाजित किया गया है। नियामकीय फाइलिंग के मुताबिक, नई कंपनी की 100 प्रतिशत शेयर कैपिटल अदाणी पावर लिमिटेड के पास है।

सुबह 9:18 बजे, अडानी पावर के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 670.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक, कंपनी के शेयरों में करीब 27 प्रतिशत की तेजी आई है। यह बेंचमार्क निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन है, जो इसी अवधि के दौरान करीब 14 प्रतिशत चढ़ा है।

अदाणी पावर के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों की पूंजी को दोगुना कर दिया है और इस दौरान इसने 106 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में निफ्टी ने इस दौरान सिर्फ 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें