Adani Total Gas के शेयरों की तूफानी तेजी, 5 ही दिन में 32% रिटर्न, निकाल लें मुनाफा या अभी और बढ़ेगा पैसा?

Adani Total Gas Shares: दो अहम सपोर्ट पर अदाणी टोटल गैस ने ऐसा धमाल मचाया कि लगातार पांच कारोबारी दिनों में क्लोजिंग बेसिस पर 32% से अधिक रिटर्न दे दिया। जानिए कि इसके शेयर रॉकेट की स्पीड से क्यों चढ़ रहे और अभी किस लेवल तक यह पहुंच सकता है, इसे लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में Adani Total Gas का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 9% की रफ्तार से बढ़कर ₹168.34 करोड़ पर पहुंच गया।

Adani Total Gas Share Price: बुधवार को लगातार पांचवे कारोबारी दिन अदाणी टोटल गैस के शेयर मजबूत हुए और उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों को लेकर निवेशकों में खरीदारी को लेकर लगातार दिलचस्पी बनी हुई है। तीन महीने में इसके शेयर करीब 83% उछलकर और इस महीने करीब 31% उछलकर अदाणी टोटल गैस का शेयर नई ऊंचाई पर पहुंचा था। इसमें से 16% से अधिक तेजी तो सिर्फ एक ही दिन बुधवार 27 मई को आई। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं दिख रही है यानी कि अभी यह और ऊपर चढ़ सकता है। अभी की बात करें तो बुधवार को बीएसई पर यह 13.35% की बढ़त के साथ ₹808.10 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 16.33% चढ़कर एक साल के हाई ₹829.35 तक पहुंचा था।

किस भाव तक ऊपर चढ़ेगा Adani Total Gas का शेयर?

अदाणी टोटल गैस के शेयरों में जोरदार तेजी सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी और मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर आई। वैश्विक स्तर पर एनर्जी कॉस्ट में उछाल और जियोपॉलिटिल टेंशन के चलते पिछले दो हफ्ते में सीएनजी की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं। माना जा रहा है कि इससे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की कमाई और आने वाली तिमाहियों में मुनाफे में सुधार हो सकता है। हालांकि एनालिस्ट्स का कहना है कि अदाणी टोटल गैस के शेयरों में तेजी जबरदस्त आई है लेकिन नियर टर्म में अब कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।


बोनांजा में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल कांबले का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी दिनों में मजबूत वॉल्यूम और लगातार खरीदारी के साथ अदाणी टोटल गैस में तेज ब्रेकआउट देखने को मिला। शेयर अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर निकल चुका है और ₹780–₹800 रुपये के अहम रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच रहा है। उनका कहना है कि अगर शेयर ₹740 के ऊपर बना रहता है, तो नियर टर्म में यह ₹850 और ₹900 तक जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मोमेंटम इंडिकेटर्स के अनुसार शेयर फिलहाल “ओवरबॉट” ज़ोन में है, यानी कि नियर टर्म में कुछ कंसोलिडेशन हो सकता है। कुणाल के मुताबिक इसका RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 75 के पार पहुंच चुका है, जो आमतौर पर ओवरबॉट स्थिति है। इसका सपोर्ट लेवल फिलहाल ₹700 और ₹645 के आसपास है।

कैसी है कारोबारी सेहत?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में अदाणी टोटल गैस का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 9% की रफ्तार से बढ़कर ₹168.34 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 8% की तेजी आई। ऑपरेशनल रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा परफॉरमेंस दिखाया और सालाना आधार पर यह 16.2% उछलकर मार्च 2026 तिमाही में ₹1,694.61 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अदाणी टोटल गैस के शेयरों ने कम समय में निवेशकों की फटाफट तगड़ी कमाई कराई है। 2 मार्त 2026 को बीएसई पर यह ₹453.50 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से तीन ही महीने में यह 82.88% चढ़कर 27 मई 2026 को एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹829.35 पर पहुंच गया।

Nifty के लिए 24000 नहीं, ये बड़ा रेजिस्टेंस; जून में इन दो स्टॉक्स से बनेगा तगड़ा पैसा

CMR Green IPO: 3 जून को खुलेगा सीएमआर ग्रीन का आईपीओ, कोई नया शेयर नहीं होगा जारी

भीषण गर्मी में कोल्ड ड्रिंक और बीयर की होगी किल्लत! इस कारण कंपनियों को नहीं मिल पा रहा कैन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।