Nifty के लिए 24000 नहीं, ये बड़ा रेजिस्टेंस; जून में इन दो स्टॉक्स से बनेगा तगड़ा पैसा

Share Market Strategy: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज Nifty 50 के लिए अधिकतर एक्सपर्ट्स का मानना है कि 24000 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। हालांकि मिलान वैष्णव का मानना है कि निफ्टी के लिए सबसे अहम लेवल इससे भी थोड़ा ऊपर है। जानिए कहां और उन्होंने जून में पैसे लगाने के लिए दो अहम स्टॉक्स सुझाए हैं तो जोरदार तेजी के बाद चार स्टॉक्स पर स्ट्रैटेजी का भी जिक्र किया है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
छोटे टाइमफ्रेम के चार्ट में 23,800 और 24,000 के बीच हल्का कंजेशन जोन दिखाई दे रहा है लेकिन Nifty के लिए असली रेजिस्टेंस 24,533 के लेवल पर है। यह निफ्टी का 100-हफ्ते का मूविंग एवरेज (MA) है, जो इस साल मार्च में टूट गया था।

Share Market Strategy: जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवायजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलान वैष्णव का मानना है कि बड़े पैमाने पर निफ्टी 50 (Nifty 50) के लिए 24,500 का लेवल अहम रेजिस्टेंस है। हालांकि छोटे टाइमफ्रेम के चार्ट में 23,800 और 24,000 के बीच हल्का कंजेशन जोन दिखाई दे रहा है लेकिन निफ्टी के लिए असली रेजिस्टेंस 24,533 के लेवल पर है। यह निफ्टी का 100-हफ्ते का मूविंग एवरेज (MA) है, जो इस साल मार्च में टूट गया था। उनका मानना है कि जब तक निफ्टी इस लेवल के नीचे रहेगा, तब तक यह टूटा हुआ सपोर्ट अब मजबूत रेजिस्टेंस की तरह काम करेगा। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो उन्होंने जून महीने में निवेश के लिए दो स्टॉक्स चुने हैं तो स्विगी के बॉटम आउट होने का जिक्र किया और साथ ही चार स्टॉक्स में जोरदार तेजी के बाद स्ट्रैटेजी भी सुझाई।

जून के लिए सुझाए दो स्टॉक्स तो Swiggy पर बुलिश

मिलान वैष्णव के मुताबिक आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) में जून महीने में अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। उनके मुताबिक आने वाले हफ्ते ये शेयर अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं क्योंकि दोनों शेयरों में बुलिश डाइवर्जेंस दिखाई दे रहा है और ये ब्रेकआउट के लिए तैयार लग रहे हैं। वहीं स्विगी को लेकर उनका मानना है कि हालिया गिरावट के दौरान इस शेयर में RSI और प्राइस के बीच बुलिश डाइवर्जेंस देखने को मिला है। ऐसे में तकनीकी संकेतों के आधार पर इस शेयर ने बॉटम बना लिया है, लेकिन अभी कंफर्मेशन इंतजार करना चाहिए। मिलान वैष्णव के मुताबिक ₹270-₹275 के ऊपर जाने पर इसमें तेजी का मोमेंटम बढ़ सकता है।


इन स्टॉक्स में भी तेजी के आसार

मिलान वैष्णव के मुताबिक बुधवार को कमिन्स इंडिया (Cummins India) में 11% और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) में 8% की तेजी के बाद इनमें आक्रामक खरीदारी करना उचित नहीं होगा क्योंकि आक्रामक तेजी के बाद रिस्क-रिवार्ड रेश्यो फीका हो जाता है। हालांकि उन्होंने निवेशकों को थोड़ा-थोड़ा निवेश की सलाह दी है जिसे बाद में धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं तो जो पहले से पैसे लगा चुके हैं, वे इसे होल्ड कर सकते हैं।

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CG Power and Industrial Solutions) और एबीबी इंडिया (ABB India) में हालिया 6% की तेजी के बाद के बाद इनमें वह और तेजी की गुंजाइश देख रहे हैं। उनका मानना है कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में दोनों स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं क्योंकि इनका ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तेज उछाल के बाद शॉर्ट टर्म में इनका पीछा करना समझदारी नहीं होगी लेकिन जो पहले ही निवेश कर चुके हैं, वे अपनी होल्डिंग बनाए रख सकते हैं।

Dolly Khanna Portfolio: तीन नए स्टॉक्स पर दांव, चार का वजन हल्का तो चार की हुई पोर्टफोलियो से विदाई

Mutual Fund News: चार साल में ₹10000 बना ₹18945, 14% की रफ्तार से बढ़ा इस फंड में निवेश

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।