अदाणी एंटरप्राइजेज और एजकॉनेक्स की समान हिस्सेदारी वाले ज्वॉइंट वेंचर AdaniConneX ने लगभग 1.44 अरब डॉलर (लगभग 11,520 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनी ने रविवार को बताया कि यह देश में सबसे बड़ा पर्यावरण अनुकूल फंडिंग है। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अगले तीन साल में अपने नए डेटा सेंटर कारोबार पर लगभग 1.5 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट कर रही है।
