Dividend Stock: हर एक शेयर पर कंपनी देगी ₹25 का डिविडेंड, 2 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

ADC India Communications Dividend: इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड और 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 41.93 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
ADC India Communications साल 2001 से लगातार डिविडेंड बांट रही है।

टेलिकॉम और आईटी नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली एडीसी इंडिया कम्युनिकेशंस वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट नए शुरू हो रहे सप्ताह में 2 अप्रैल को है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का फैसला कंपनी के बोर्ड ने 25 मार्च की मीटिंग में लिया।

इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड और 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। एडीसी इंडिया कम्युनिकेशंस साल 2001 से लगातार डिविडेंड बांट रही है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

ADC India Communications टेलिकम्युनिकेशंस में कॉपर और फाइबर फिजिकल कनेक्टिविटी और डेटा नेटवर्किंग सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी वीडियो, ऑडियो और डेटा नेटवर्क के लिए फाइबर और कॉपर कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस देती है।


ADC India Communications शेयर 2 सप्ताह में 44 प्रतिशत चढ़ा

शेयर 28 मार्च को BSE पर 1386.80 रुपये पर बंद हुआ। शेयर पिछले 2 सप्ताह में 44 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं केवल एक सप्ताह में कीमत 18 प्रतिशत चढ़ी है। 5 साल का रिटर्न 1111 प्रतिशत है। ADC India Communications में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,309.70 रुपये है, जो 8 जुलाई 2024 को क्रिएट हुआ। 52 सप्ताह का निचला स्तर 860 रुपये 28 मार्च 2024 को देखा गया। कंपनी का मार्केट कैप 600 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Multibagger Stock: 5 साल में 2000% का मिला रिटर्न, एक साल में 237% चढ़ा शेयर

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 6 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 41.93 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 5.83 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 12.66 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2024 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 178.74 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 20.69 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 44.97 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।