Aditya Birla Capital Q2: आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL) आज 30 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 42 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,001 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के मुनाफे में इस मजबूत बढ़त की वजह इसके लेंडिंग और इंश्योरेंस पोर्टफोलियो में मजबूत वृद्धि है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 5.23 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 215.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 56,091 करोड़ रुपये है।
