Aditya Birla Group की दो कंपनियों के शेयर धड़ाम, 8% तक टूटकर आए एक साल के निचले स्तर पर

Aditya Birla Group Stocks: आदित्य बिड़ला ग्रुप की दो कंपनियों- आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) और आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स (Aditya Birla Lifestyle Brands) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा और इनके शेयर टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। शेयरों में यह दबाव ब्लॉक डील के चलते आई। जानिए ये ब्लॉक डील्स किस भाव पर हुईं?

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion) और आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स (Aditya Birla Lifestyle Brands) के शेयरों में आज एक बड़ी ब्लॉक डील के तहत बिकवाली का भारी दबाव बना।

Aditya Birla Fashion Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली के माहौल में आदित्य बिड़ला फैशन के शेयरों में आज कुछ अधिक ही दबाव दिखा। एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते इसके शेयर धड़ाम हो गए। 8% से अधिक टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया और यह अब भी काफी दबाव में है। फिलहाल बीएसई पर यह 7.99% की गिरावट के साथ ₹66.29 पर है। इंट्रा-डे में यह 8.66% टूटकर ₹65.81 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। वहीं आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स के शेयरों में भी बिकवाली का तेज दबाव आया और इंट्रा-डे में यह टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गया।

किस भाव पर हुई Aditya Birla Fashion के शेयरों की ब्लॉक डील?

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयरों में आज एक बड़ी ब्लॉक डील के तहत बिकवाली का भारी दबाव बना। इस ब्लॉक डील में करीब 4.35 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जोकि कंपनी की करीब 3.57% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। इस ब्लॉक डील के तहत प्रति शेयर ₹66.4 के औसतन भाव पर लेन-देन हुआ यानी कि ब्लॉक डील करीब ₹289 करोड़ की रही।


इस ब्लॉक डील के तहत किसने शेयर खरीदे और बेचे, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल की एक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर ₹65.78 के फ्लोर प्राइस पर $3.2 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए 3% हिस्सेदारी हल्की कर सकती है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक थेलमे इंडिया मास्टर फंड (Theleme India Master Fund) की कंपनी में 2.45% हिस्सेदारी थी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर पिछले साल 22 मई 2025 को ₹104.60 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह आठ महीने में 37.08% फिसलकर 20 जनवरी 2026 को ₹65.81 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Aditya Birla Lifestyle Brands के भी शेयरों की हुई ब्लॉक डील

आदित्य बिड़ला ग्रुप की सिर्फ आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयरों की ही ब्लॉक डील नहीं हुई है बल्कि आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स की भी 2.8% इक्विटी का लेन-देन हुआ है। इस सौदे के तहत भी बायर्स और सेलर्स की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि 19 जनवरी को सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया था कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के दो कंपनियों में ब्लॉक डील होनी है। आदित्य बिड़ला लाइफस्टाईल ब्रांड्स में एक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर $4.3 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए 3% इक्विटी बेचने वाली है और इसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹106.14 फिक्स था। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में इसकी एक प्रमोटर पिलानी इंवेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज की 3.67% हिस्सेदारी थी जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की 2.25%।

इसके शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 0.91% की गिरावट के साथ ₹114.70 पर है। पिछले एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 23 जून 2025 को यह एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹176.10 पर था। इस हाई लेवल से 7 ही महीने में यह 37.54% टूटकर आज 20 जनवरी को एक साल के निचले स्तर ₹110.00 पर आ गया।

Advanta Enterprises IPO: UPL की एक और कंपनी के लिस्टिंग की तैयारी, SEBI के पास आईपीओ का ड्राफ्ट जमा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।