Get App

मार्केट एक्सपर्ट हरीष कृष्णन ने इन तीन सेक्टर्स से दूर रहने की दी सलाह, यह भी बताया कि पैसा कहां बनेगा

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के सीआईओ हरीश कृष्णन का मानना है कि घरेलू बाजार में स्थितियां बेहतर हो रही हैं। शेयर बाजार में सूचीबद्ध टॉप 500 कंपनियों में से आधी से ज्यादा कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 15 फीसदी से ज्यादा रही है। 18 महीने पहले सिर्फ एक-तिहाई कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ इतनी थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 1:46 PM
मार्केट एक्सपर्ट हरीष कृष्णन ने इन तीन सेक्टर्स से दूर रहने की दी सलाह, यह भी बताया कि पैसा कहां बनेगा
हरीश कृष्णन ने कहा कि निवेश के मौके तब होते हैं, जब पूरा सेक्टर मुश्किल से गुजर रहा होता है लेकिन कुछ चुनिंदा कंपनियां अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ा रही होती हैं।

भारतीय शेयर बाजारों में स्थितियां बेहतर हो रही हैं। कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ बढ़ने के संकेत हैं। फॉरेन इनवेस्टर्स ने लंबे समय बाद खरीदारी शुरू की है। इकोनॉमी की ग्रोथ अच्छी है। ऐसे में सही सेक्टर और कंपनियों के शेयरों में निवेश से आगे अच्छी कमाई हो सकती है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के सीआईओ हरीश कृष्णन ने मौजूदा माहौल में निवेश को लेकर अपनी राय बताई।

घरेलू शेयर बाजार में बेहतर हो रही है स्थितियां

कृष्णन ने कहा कि घरेलू बाजार में स्थितियां बेहतर हो रही हैं। शेयर बाजार में सूचीबद्ध टॉप 500 कंपनियों में से आधी से ज्यादा कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 15 फीसदी से ज्यादा रही है। 18 महीने पहले सिर्फ एक-तिहाई कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ इतनी थी। साथ ही 50 गुना अर्निंग्स पर ट्रेड करने वाले शेयरों की संख्या में भी कमी आई है। इससे वैल्यूएशंस में नरमी का संकेत मिलता है।

कैपिटल मार्केट्स सेक्टर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें