Aegis Logistics देने जा रही ₹1.25/शेयर का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट हुई फिक्स

Dividend Stock: इंटरिम डिविडेंड का भुगतान 9 मई 2024 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी का वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 824.47 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 107.76 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2023 के आखिर तक Aegis Logistics में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.10 प्रतिशत और पब्लिक की 41.90 प्रतिशत थी

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
Aegis Logistics का मार्केट कैप 16200 करोड़ रुपये है।

Dividend Stock: इंटीग्रेटेड ऑयल, गैस एंड केमिकल लॉजिस्टिक्स कंपनी Aegis Logistics अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इंटरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि Aegis Logistics के बोर्ड ने 10 अप्रैल को मीटिंग की थी। मीटिंग में ​वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर 1.25 रुपये कर ​इंटरिम डिविडेंड देने का फैसला किया गया। कंपनी का कहना है कि इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल 2024 रखी गई है।

इस रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Aegis Logistics ने शेयर बाजारों को यह भी बताया कि इंटरिम डिविडेंड का भुगतान 9 मई को या उससे पहले कर दिया जाएगा। Aegis Logistics भारत में LPG के टॉप प्राइवेट इंपोर्टर्स और हैंडलर्स में शामिल है। Aegis Group की शुरुआत साल 1956 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है।


6 महीने में 43% चढ़ा Aegis Logistics शेयर

कंपनी का शेयर 10 अप्रैल को बीएसई पर 5.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 463.55 रुपये पर सेटल हुआ। दिन में इसने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 472.35 रुपये छुआ। 11 अप्रैल को ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद हैं। Aegis Logistics का मार्केट कैप 16200 करोड़ रुपये है और शेयर ने पिछले 6 महीने में 43 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर बीएसई पर 280 रुपये है, जो 3 नवंबर 2023 को दर्ज किया गया था।

बीएसई के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में Aegis Logistics का रेवेन्यू 3,075.13 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 107.76 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इन नतीजों के साथ ही वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही यानि कि जनवरी-मार्च के नतीजे भी सामने आएंगे।

3 मेटल स्टॉक्स में ब्रोकरेज को दिख रहा दम, 21% तक का आ सकता है उछाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।