फिट रहने के लिए exercise के साथ साथ जरूरी है एक balanced diet। लेकिन समय की सुई पर दौडने वाले काम काजी लोगे के पास एक well balanced diet manage करना कभी कभी मुश्किल होता हैं, यहीं काम आते हैं nutritional supplement। लोगो का इन supplement पर बढता भरोसे ही हैं जिसके चलते 2023 तक भारत में nutritional supplement market 16% CAGR से 6.24 बिलियन डॉलर का होगा। इस तेजी को कैश कर रहे है Divij Bajaj, अपनी कंपनी Aesthetic Nutrition के साथ इनके ब्रांड Power Gummies का potential देख DSG Consumer Partners ने हाल में निवेश भी किया हैं।
भारतीय बाजार में Fitness और Nutrition की तरफ बढ़ती जागरुकता और इस मार्केट के ग्राहकों की ब्रांड की तरफ लॉयल्टी को कैश करने के लिए serial entrepreneur and investor Divij Bajaj ने शुरू किया अपना नया वेंचर Aesthetic Nutrition। कंपनी Power Gummies brand के तहत chewable dietary upplements बनाती है।
Biotin, Zinc, Folic acid और Vitamin A and E से भरपूर इन पावर गमीज को इतना आकर्षक बनाया है की इसे देखते ही खाने का मन करता है। Nutrition से भरे ये गमीज hair और nail से जुड़े सभी problems सुलझाते है। इसे बनाते वक्त कंपनी ने काफी रिसर्च किया, आज दिखने वाली इन क्यूट गमीज का फाइनल वर्जन बनने में करीब 3 साल लगे, समय लेकर बेस्ट प्रोडक्ट बनाना जरुरी इसिलिए भी था, क्योंकी Nutrition capsuls बेचना आसान नही होता।
ग्राहकों को प्रोडक्ट की तरफ खींचने और उन्हे ब्रांड के पास बांधे रखने के लिए क्वालिटी और रिजल्ट्स को खास तव्वजो दी गई। मार्केट में Stand out करने के लिए और ग्राहकों की लॉयल्टी हासिल करने के लिए पूरा फोकस प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर किया गया।
प्रोडक्ट बनने के बाद कंजुमर तक पहुच बनाने के लिए कंपनी ने ऑनलाइन रिटेलिंग से शुरू किया और मार्केटिंग का लेटेस्ट टूल influencers का इस्तेमाल करते हुए कम समय में कंपनी ने बाजार में power gummies को पॉप्युलर किया।
alpha venture से seed round लेकर Aesthetic Nutrition की शुरूआत हुई। कंपनी ने इसी साल DSG Consumer Partners से $30 मिलीयन का फंड जुटाया अब 300ml annually टारगेटेड sales को हासिल करने के लिए कंपनी के पास जरुरी पुंजी है, लेकिन बढ़ती डिमांड को पुरा करने के लिए और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए अगले एक साल में और निवेश जुटाना होगा।