पूरे देश में 5G लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने स्तर पर पुरजोर प्रयास कर रही हैं। पिछले साल अक्टूबर के बाद कई सर्किल्स में कंपनियों ने 5जी सेवाएं उपलब्ध कराई है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों 5जी सेवाएं भी 4जी की तर्ज पर पुरानी मानी जाने लगेंगी। इसका कारण ये है कि अब देश 5G के बाद 6G की तरफ बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया है। 6G विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च करते हुए PM मोदी ने कहा कि ये Decade भारत का Tech-ade है। भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ, सिक्योर, ट्रांसपैरेंट, ट्रस्टेड और टेस्टेड है। ये उद्गार पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ITU एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर (ITU Area Office & Innovation Centre) के उद्घाटन के मौके पर कहीं।
