लिस्टिंग के बाद स्विगी के मैनेजमेंट ने कहा, कन्वीनिएंस फीस में की जाएगी कटौती, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर होगा फोकस

Swiggy Share Price: लिस्टिंग के बाद स्विगी के MD श्रीहर्षा मजेटी ने कहा कि देश में क्विक कॉमर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें कंपनी की 10-15 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ये हिस्सेदारी और बढ़ाएगी। श्रीहर्षा मजेटी ने आगे कहा कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। क्विक कॉमर्स का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है इंटरनेट की पहुंच बढ़ने से मांग में तेजी आई है

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी मैनेजमेंट ने कहा स्विगी लोगों को बेहतर सेवाएं देना चाहती है। कम कीमत पर बेहतर सेवाएं देना ही कंपनी का लक्ष्य है

Swiggy Listing : आज 13 नवंबर को फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी के शेयर कमजोर बाजार में भी उम्मीद से बेहतर प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर आज ये शेयर अपने आईपीओ प्राइस 390 रुपये से 5.64 फीसदी प्रीमियम के साथ 412 रुपये पर और एनएसई पर 7.69 फीसदी प्रीमियम के साथ 420 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी आई। फिलहाल 3 बजे के आसपास ये शेयर 55.55 रुपए यानी 14.24 फीसदी की बढ़त के साथ 444.85 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 449 रुपए और दिन का लो 391 रुपए रहा।

लिस्टिंग के बाद स्विगी के MD श्रीहर्षा मजेटी ने कहा कि देश में क्विक कॉमर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें कंपनी की 10-15 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ये हिस्सेदारी और बढ़ाएगी। श्रीहर्षा मजेटी ने आगे कहा कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। क्विक कॉमर्स का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है इंटरनेट की पहुंच बढ़ने से मांग में तेजी आई है। क्विक कॉमर्स के बाजार में कई प्लेयर्स मौजूद हैं। समय के साथ साथ कंपनी की हिस्सेदारी और बढ़ेगी। कंपनी के मैनेजमेंट ने आगे कहा कि कंपनी की फीस धीरे धीरे कम की जा रही है। कंपनी चाहती है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। जहां तक स्विगी वन की बात है तो आज 60 फीसदी ऑर्डर उसी से आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कन्वीनिएंस फीस कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा है। धीरे-धीरे कन्वीनिएन्स फीस कम हो रही है। स्विगी लोगों को बेहतर सेवाएं देना चाहती है।

कम कीमत पर बेहतर सेवाएं देना ही कंपनी का लक्ष्य है। 2 साल पहले 'स्विगी वन' जैसा कुछ नहीं था। आज 60 फीसदी ऑर्डर 'स्विगी वन' से आते हैं।


SWIGGY Vs ZOMATO: जानिए किसमें कितना है दम, कहां बनेगा पैसा

बता दें कि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी Swiggy One Lite मेंबरशिप प्रोग्राम भी चलाता है इसके जरिए ग्राहक सस्ता खाना और राशन मंगवा सकते हैं। इस मेंबरशिप प्रोग्राम में फूड, ग्रॉसरी और पिक-अप एवं ड्रॉप सर्विसेज में कई तरह के बेनिफिट मिलते हैं। स्विगी वन लाइट मेंबरशिप में मात्र 99 रुपये में तीन महीने फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का लाभ मिलता है। 3 महीने की स्विगी वन लाइट मेंबरशिप के जरिए यूजर्स को 149 रुपये से ज्यादा के फूड ऑर्डर पर कुल 10 फ्री डिलीवरी का मौका मिलता है। साथ ही उन्हें 199 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर इंस्टामार्ट पर भी 10 फ्री डिलीवरी दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।