वंदे भारत ट्रेन से मिला बड़ा ऑर्डर, इस कंपनी के शेयरों में बढ़ी खरीदारी, अपर सर्किट पर बंद हुए भाव

वंदे भारत (ट्रेन 18) देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन है और यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली ट्रेन भी है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 4:45 PM
वंदे भारत ट्रेन से ऑर्डर मिलने के चलते इंडो-नेशनल (Indoa-National) के शेयरों में आज तेज खरीदारी रही और इसने 409.95 रुपये के भाव पर अपर सर्किट छू लिया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंडो-नेशनल (Indoa-National) के शेयरों में आज तेज खरीदारी रही और इसने 409.95 रुपये के भाव पर अपर सर्किट छू लिया। कंपनी की सब्सिडियरी किनेको (Kineco) को चेन्नई स्थित इंटीग्रेल कोच फैक्ट्री (ICF) से 113 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है जिसके ऐलान के बाद इंडो-नेशनल के शेयरों की खरीदारी बढ़ी। इस ऑर्डर के तहत कंपनी वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के लिए मॉड्यूलर इंटीरियर की सप्लाई करेगी और इंस्टॉल करेगी। वंदे भारत (ट्रेन 18) देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन है और यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली ट्रेन भी है।

    कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इस ऑर्डर के मिलने के बाद इसकी सब्सिडियरी ट्रेन के इंटीरियर प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हो जाएगी। इस ऑर्डर के मिलने के चलते शेयरों में खरीदारी बढ़ रही है। अगर इस पूरे साल 2022 की बात करें तो इंडो-नेशनल के शेयर 18 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं।

    इन दो कंपनियों के शेयर में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, आज इंट्रा-डे में लग गया अपर सर्किट


    किनेको के बारे में

    गोवा स्थित किनेको कंपोजिट टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाली दिग्गज कंपनी है। किनेको और इसकी सब्सिडियरीज कंजोजिट और एयरोस्पेस के कारोबार में है। कंपनी की रेलवे डिवीजन पंद्रह वर्षों से अधिक समय से इंडियन रेलवे को कंपोजिट प्रोडक्ट्स मुहैया कराती है। यह रेलवे को कोच इंटीरियर्ड, टॉयलेट मॉड्यूल्स, एयरोडायनमिक फ्रंट एंड्स, और ड्राइवर कैब इंटीरियर्स और हार्ड सीटिंग सिस्टम्स की सप्लाई करती है।

    Ambuja Cements के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 20 हजार करोड़ की इस योजना पर निवेशक लट्टू

    Indo-National के बारे में डिटेल्स

    आयात की बढ़ती लागत को मैनेज करने और प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने के लिए इंडो-नेशनल ने नई पहल शुरू की है। इसमें लागत भी कम आएगी और उत्पादकता या ग्रोथ भी नहीं प्रभावित होगी। वित्त वर्ष 2022 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक गैर-बैट्री कारोबार के लिए नए चैनल में जाने पर बैट्री के लिए अतिरिक्त मौके मिलेंगे। बता दें कि इंडो नेशनल लिमिटेड एक कंपनी है जो भारत में बैटरी बनाती है। यह निप्पो बैटरीज की बिक्री करती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।