सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल आज मुंबई में NSE गए। NSE ना सिर्फ देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार है बल्कि देश की तरक्की और इक्विटी कल्चर में हुए बदलाव का भी बड़ा गवाह है। NSE में आज उनके साथ मौजूद रहे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े महारथी। इनमें से पहले महारथी हैं नीलेश शाह। नीलेश शाह को ना सिर्फ शेयर बाजार में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है बल्कि नीलेश कोटक AMC के MD और CEO भी हैं। नीलेश के अलावा ICICI Prudential AMC के ED & CIO एस नरेन भी मौजूद रहे। एस नरेश की गिनती देश के दिग्गज निवेशकों में होती है। साथ ही, इस स्पेशल शो में HDFC AMC के MD & CEO नवनीत मुनौत भी मौजूद रहे। अजमेर जिले के बेवर जैसे छोटे शहर से आने वाले नवनीत को वेल्थ क्रिएटर के तौर पर जाना जाता है। नवनीत को बाजार में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। बाजार के ये तीनों महारथी आज एक साथ जमा हुए है ताकि आपके साथ दिवाली सेलिब्रेट कर सकें और समृद्धि का मंत्र साझा कर सकें।
