Get App

नया हाई छूने के बाद 2000 अंक और चल सकता है बैंक निफ्टी, विधानसभा चुनाव के नतीजे होगे बाजार के लिए रिस्क- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी 25,150-25,250 को बचा रहा है तबतक टेक्सचर सही है। बाजार के बेसिक टेक्सचर का आज बड़ा टेस्ट है। अगर आज बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो बड़ी रैली पक्की समझें। अगर आज बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 8:52 AM
नया हाई छूने के बाद 2000 अंक और चल सकता है बैंक निफ्टी,  विधानसभा चुनाव के नतीजे होगे बाजार के लिए रिस्क- अनुज सिंघल
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 53,350-53,400 (All time high) पर है।

बैंक निफ्टी: क्या लीडरशिप लेगा? ये बड़ा सवाल है क्योंकि बैंक निफ्टी सितंबर महीने में 3.3 फीसदी बढ़ा है। जबकि, निफ्टी ने 0.7 फीसदी के तेजी दिखाई है और हैवीवेट इंडेक्स आईटी इस महीने 2 फीसदी टूटा है। अब ये भी सवाल है कि बैंक निफ्टी में डबल टॉप का रिस्क है? क्योंकि गुरुवार का शिखर 53353 था और ऑल टाइम हाई लेवल 53357 है।

All-time high: कितने दूर, कितने पास

अनुज सिंघल ने कहा कि कल बैंक निफ्टी की क्लोजिंग तीसरी सबसे बढ़िया थी। सिर्फ तीसरी बार बैंक निफ्टी 53,000 के ऊपर बंद हुआ। All-time high का पहली कोशिश ज्यादातर फेल हो जाती है। All-time high की दूसरी कोशिश सफल रहती है। नया हाई छूने के बाद बैंक निफ्टी 2000 अंक और चल सकता है।

बैंक निफ्टी चल क्यों रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के ज्यादातर प्राइवेट बैंक अंडरवैल्यू है। HDFC बैंक, एक्सिस, कोटक बैंक अपने mean वैल्युएशन से नीचे कारोबार कर रहे है। ICICI बैंक के वैल्युएशन बेहतर लेकिन फिर भी अंडरपरफॉर्म कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें