दुनिया की सबसे कीमती वस्तुओं में ज्यादातर लोग सोना, चांदी या डायमंड का नाम लेंगे। लेकिन इनसे भी कीमती इस दुनिया में एक लकड़ी है जो हीरे और सोने से भी ज्यादा कीमती है। एक्वीलेरिया के पेड़ से प्राप्त होने वाली एगरवुड लकड़ी इन सबसे महंगी है। इस लकड़ी को एलोववुड या ईगलवुड भी कहा जाता है। यह लकड़ी अरब, जापान, चीन, भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में पाई जाती है।
