दिग्गज निवेशक और एमके वेंचर्स के फाउंडर मधुसूदन केला ने उतार-चढ़ाव वाले बाजार में कमाई का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि आज काफी ज्यादा जागरूकता जरूरी है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में तेज बदलाव से इनवेस्टमेंट की दुनिया की तस्वीर बदल रही है। 27 फरवरी को दिल्ली में न्यूज18 राइजिंग भारत समिट ने उन्होंने मार्केट और निवेश के बारे में कई बातें बताईं।
