Get App

AI Stocks: नेटवेब, E2E नेटवर्क्स समेत इन एआई शेयरों में 20% की तेजी, AI समिट में किए ये बड़े ऐलान

AI Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को भारी तेजी देखने को मिली। नेटवेब टेक्नोलॉजीज, E2E नेटवर्क्स और अनंत राज जैसी कंपनियों के शेयर 8% से लेकर 20% तक उछल गए। यह तेजी नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit के दौरान आई, जहां AI और तकनीकी विकास के लिए कई नई डील्स और प्रोजेक्ट्स के ऐलान हुए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:26 PM
AI Stocks: नेटवेब, E2E नेटवर्क्स समेत इन एआई शेयरों में 20% की तेजी, AI समिट में किए ये बड़े ऐलान
AI Stocks: अनंत राज, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को 8% तक उछल गए

AI Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को भारी तेजी देखने को मिली। नेटवेब टेक्नोलॉजीज, E2E नेटवर्क्स और अनंत राज जैसी कंपनियों के शेयर 8% से लेकर 20% तक उछल गए। यह तेजी नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit के दौरान आई, जहां AI और तकनीकी विकास के लिए कई नई डील्स और प्रोजेक्ट्स के ऐलान हुए।

नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies)

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर आज कारोबार के दौरान 11% तक चढ़ गए। कंपनी ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत NVIDIA टेक्नोलॉजी से लैस नए AI सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किए हैं, जिसके बाद शेयरों में यह तेजी देखी गई।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने भारत में कंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एक AI सुपरकंप्यूटर 'टाइरोन कैमरेरो GB200 सिस्टम' लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया के सबसे ताकतवर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस में से एक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें