Get App

Airtel Block Deal: एयरटेल में बड़ी ब्लॉक डील, बिकेंगे $1 अरब के शेयर! जानिए फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल

Airtel Block Deal: भारती एयरटेल में सुनील मित्तल की अगुआई वाली प्रमोटर कंपनी ICIL ने करीब $1 अरब की ब्लॉक डील लॉन्च की है। जानिए इस ब्लॉक डील में किस भाव पर कितनी हिस्सेदारी बिकने वाली है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 7:22 PM
Airtel Block Deal: एयरटेल में बड़ी ब्लॉक डील, बिकेंगे $1 अरब के शेयर! जानिए फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल
Airtel Block Deal: इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ICIL) के पास भारती एयरटेल में 2.47% हिस्सेदारी है

Airtel Block Deal: दिग्गज कारोबारी सुनील मित्तल (Sunil Mittal) के नेतृत्व वाली प्रमोटर ग्रुप कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ICIL) ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए एक मेगा ब्लॉक डील लॉन्च की है। इसकी अनुमानित वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक बताई जा रही है। इस सौदे की जानकारी रखने वाले कई उद्योग सूत्रों ने Moneycontrol को नाम न बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है।

ब्लॉक डील में कितना रहेगा फ्लोर प्राइस

सूत्रों के अनुसार, मेगा ब्लॉक डील ₹1,862 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर लॉन्च की गई है। यह भारती एयरटेल के के पिछले बंद भाव से 3.15% के डिस्काउंट पर है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस डील के तहत करीब 0.8% हिस्सेदारी बेचे जाने की योजना है। यह सौदा प्रमुख ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकों JPMorgan और Jefferies की मदद से किया जा रहा है।

इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ICIL) के पास भारती एयरटेल में 2.47% हिस्सेदारी है, जो एक्सचेंज फाइलिंग में दर्ज है। यह वही प्रमोटर कंपनी है, जिसने इस वर्ष की शुरुआत में भी ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाई थी। Bharti Airtel और डील में शामिल दोनों बैंकों से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें