Get App

Ajanta Pharma Share Price: मजबूत नतीजे और बायबैक प्लान पर 14% उछले शेयर, अब ब्रोकरेज का ये है रुझान

Ajanta Pharma Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी अजंता फार्मा के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हो रही है। मार्च 2024 तिमाही के मजबूत नतीजे और बायबैक प्लान ने इसके शेयरों को डबल सपोर्ट किया। इसके चलते शेयर करीब 14 फीसदी उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी जरूर आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 3:50 PM
Ajanta Pharma Share Price: मजबूत नतीजे और बायबैक प्लान पर 14% उछले शेयर, अब ब्रोकरेज का ये है रुझान
मार्च तिमाही में Ajanta Pharma का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66 फीसदी उछलकर 202.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। (File Photo- Pexels)

Ajanta Pharma Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी अजंता फार्मा के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हो रही है। मार्च 2024 तिमाही के मजबूत नतीजे और बायबैक प्लान ने इसके शेयरों को डबल सपोर्ट किया। इसके चलते शेयर करीब 14 फीसदी उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी जरूर आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में NSE पर यह 6.18 फीसदी की बढ़त के साथ 2,372.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2540 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था।

Ajanta Pharma के लिए कैसी रही मार्च तिमाही

मार्च तिमाही में अजंता फार्मा का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66 फीसदी उछलकर 202.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी 20 फीसदी उछलकर 1,054.08 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के अलग-अलग कारोबार की बात करें तो अमेरिकी जेनेरिक कारोबार सालाना आधार पर 32 फीसदी और एशिया ब्रांडेड जेनेरिक्स 18 फीसदी बढ़ गई। अमेरिकी जेनेरिक की इसकी टोटल सेल्स में 25 फीसदी और एशिया ब्रांडेड जेनेरिक्स की 18 फीसदी हिस्सेदारी है।

अफ्रीकी ब्रांडेड जेनेरिक्स और इंस्टीट्यूशनल सेल्स की टोटल रेवेन्यू में 17 फीसदी हिस्सेदारी है और यह सालाना आधार पर मार्च तिमाही में 17 फीसदी बढ़ गया। डोमेस्टिक फॉर्म्यूलेशन सेगमेंट की इसके टोटल रेवेन्यू में 31 फीसदी हिस्सेदारी है और यह सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा कच्चे माल की लागत में गिरावट, एंप्लॉयी पर कम खर्च और बाकी खर्चों में गिरावट के चलते कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सुधर गया। इसका EBIDA मार्जिन 10 फीसदी गिरकर 26.4 फीसदीसे 16.9 फीसदी पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें