Get App

All Time Plastics के शेयरों में 6% की तेजी, लगातार तीसरे दिन चढ़ा भाव, इस दिग्गज निवेशक ने खरीदी हिस्सेदारी

All Time Plastics Shares: ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों में आज 19 अगस्त को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक उछलकर 308 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब शेयर का भाव अपने 275 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग 12% ऊपर कारोबार कर रहा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 11:36 AM
All Time Plastics के शेयरों में 6% की तेजी, लगातार तीसरे दिन चढ़ा भाव, इस दिग्गज निवेशक ने खरीदी हिस्सेदारी
All Time Plastics Shares: ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयर BSE पर 314.30 रुपयेके भाव पर लिस्ट हुए थे

All Time Plastics Shares: ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों में आज 19 अगस्त को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक उछलकर 308 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब शेयर का भाव अपने 275 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग 12% ऊपर कारोबार कर रहा है। अब दिग्गज निवेशक विभव मनीष चोकानी ने भी इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।

एक्सचेंज पर मौजूद कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, विभव मनीष चोकानी ने कंपनी के 3.5 लाख शेयर खरीदे, जो इसकी 0.53% हिस्सेदारी के बराबर है। ये खरीदारी 287.11 रुपये प्रति शेयर के भाव से की गई, जिसकी कुल वैल्यू 10.05 करोड़ रुपये है।

IPO और लिस्टिंग परफॉर्मेंस

ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयर BSE पर 314.30 रुपयेके भाव पर लिस्ट हुए था, जो इसके IPO प्राइस से 14% प्रीमियम था। कंपनी के आईपीओ निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने अपने हिस्से को 13.5 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के हिस्से में 5 गुना बोली आई। वहींQIBs (Qualified Institutional Buyers) ने भी अपने कोटे को 10 गुना बुक किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें