Aluwind Architectural IPO Listing: ITC-Birla के सप्लायर की फ्लैट लिस्टिंग, फिर शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

Aluwind Architectural IPO Listing: अलुविंड आर्किटेक्चरल एलुमिनियम के दरवाजे, खिड़कियां इत्यादि बनाती है। इसकी कारोबारी सेहत लगातार मजबूत हुई है। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने भर-भरकर पैसे लगाए थे। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की सेहत कैसी है और आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Aluwind Architectural IPO Listing: अलुविंड आर्किटेक्चरल का ₹29.70 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Aluwind Architectural IPO Listing: एलुमिनियम के खिड़की-दरवाजे तैयार करने वाली अलुविंड आर्किटेक्चरल (Aluwind Architectural) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 45 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 45 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयरों की खरीदारी शुरू हुई। उछलकर यह 47.25 रुपये (Aluwind Architectural Share Price)  के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले दिन आईपीओ निवेशक 5 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Aluwind Architectural IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

    अलुविंड आर्किटेक्चरल का ₹29.70 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का खुदरा निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 10.71 गुना भरा था। ओवरऑल यह 8.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 66 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Aluwind Architectural के बारे में

    वर्ष 2003 में बनी अलुविंड आर्किटेक्चरल एलुमिनियम के दरवाजे, खिड़कियां इत्यादि बनाती है। यह बिल्डर्स, इंस्टीट्यूशंस और कॉरपोरेशन की जरूरतों के मुताबिक एलुमिनियम के कई प्रकार के प्रोडक्ट्स तैयार करती है। इसका कारोबार मुंबई, पुणे, बंगलुरु और हैदराबाद में फैला हुआ है और इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी महाराष्ट्र के पुणे में है। यह एलएंडटी और बिड़ला जैसे रियल एस्टेट डेवलपर्स को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 76.92 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 78.80 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 2.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 51 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 3.73 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 41.43 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Creative Graphics IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल,  क्रिएटिव ग्राफिक्स की मार्केट में धांसू एंट्री 

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।