Get App

Amagi Media Labs IPO Listing: 12% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹361 का शेयर, आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस

Amagi Media Labs IPO Listing: एमागी मीडिया लैब्स क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी टेक्नोलॉजी बिजनेस में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:20 PM
Amagi Media Labs IPO Listing: 12% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹361 का शेयर, आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस
Amagi Media Labs IPO Listing: एमागी मीडिया लैब्स का ₹1,789 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-16 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Amagi Media Labs IPO Listing: क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट सर्विसेज मुहैया कराने वाली एमागी मीडिया लैब्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 30 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹361 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹317.00 और NSE पर ₹318.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि करीब 12% पूंजी ही घट गई। हालांकि कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन आईपीओ निवेशक फायदे में नहीं पहुंच पाए। उछलकर BSE पर यह ₹357.50 (Amagi Share Price) पर पहुंच गया। हालांकि ऊपरी लेवल पर हल्की मुनाफावसूली के साथ दिन के आखिरी में यह ₹348.00 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 3.60% घाटे में हैं।

Amagi Media Labs IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एमागी मीडिया लैब्स का ₹1,789 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-16 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 30.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 33.13 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 38.26 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 9.54 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹816 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹5 की फेस वैल्यू वाले 2,69,42,343 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹550.06 करोड़ टेक और क्लाउड इंफ्रा में निवेश और बाकी पैसे अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Amagi Media Labs के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें