Get App

Amber Enterprises Share Price: मुनाफे में तगड़ा उछाल, फिर भी 17% टूट गया शेयर, आखिर क्यों?

Amber Enterprises Share Price: मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफे के बावजूद अंबर एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा और यह करीब 17% टूट गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा। जानिए कि अंबर एंटरप्राइजेज के लिए मार्च तिमाही कैसी रही और इसके शेयरों पर दबाव क्यों पड़ा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 18, 2026 पर 12:25 PM
Amber Enterprises Share Price: मुनाफे में तगड़ा उछाल, फिर भी 17% टूट गया शेयर, आखिर क्यों?
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर Amber Enterprises का शुद्ध मुनाफा 15.3% के उछाल के साथ ₹134 करोड़ पर पहुंच गया जोकि बाजार के ₹129 करोड़ के अनुमान से अधिक है।

Amber Enterprises Share Price: रूम एसी बनाने वाली दिग्गज कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। मार्च तिमाही के दमदार प्रदर्शन के बावजूद मैनेजमेंट ने आने वाले समय में मार्जिन पर दबाव की आशंका जताई तो निवेशक घबराहट में धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे। इसके चलते शेयर करीब 17% टूट गए। यह इसके शेयरों में मई 2022 के बाद से यानी करीब चार साल की सबसे बड़ी गिरावट रही। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 15.70% की गिरावट के साथ ₹7,141.45 पर है। इंट्रा-डे में यह 16.81% टूटकर ₹7,047.65 तक आ गया था।

Amber Enterprises के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में सालाना आधार पर अंबर एंटरप्राइजेज का शुद्ध मुनाफा 15.3% के उछाल के साथ ₹134 करोड़ पर पहुंच गया जोकि बाजार के ₹129 करोड़ के अनुमान से अधिक है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 10.5% उछलकर ₹4,147.52 करोड़ पर पहुंचा लेकिन यह बाजार की उम्मीद ₹4,238 करोड़ की उम्मीद से कम रही। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21.5% बढ़कर ₹358.23 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 7.9% से 8.6% पहुंच गया जबकि बाजार का अनुमान ₹330 करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.8% के ऑपरेटिंग मार्जिन का था। कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट का रेवेन्यू इस दौरान 20.6% बढ़कर ₹1,015 करोड़ हो गया।

आगे क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें