Ambuja Cements के शेयरों में 3% की तेजी, नोमुरा ने बढ़ाई डबल रेटिंग, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Ambuja Cements Shares: अंबुजा सीमेंट्स के शेयर आज 11 जुलाई को कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक उछल गए। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी के शेयरों में यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) की ओर से रेटिंग बढ़ाए जाने की खबर के बाद आया है। नोमुरा ने अंबुजा सीमेंट्स की की आक्रामक क्षमता विस्तार को ध्यान में रखते हुए इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड करते हुए 'Buy' कर दिया है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ambuja Cements फिलहाल 10,422 करोड़ रुपये में पेना सीमेंट का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में है

Ambuja Cements Shares: अंबुजा सीमेंट्स के शेयर आज 11 जुलाई को कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक उछल गए। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी के शेयरों में यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) की ओर से रेटिंग बढ़ाए जाने की खबर के बाद आया है। नोमुरा ने अंबुजा सीमेंट्स की की आक्रामक क्षमता विस्तार को ध्यान में रखते हुए इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड करते हुए 'Buy' कर दिया है। इस अपग्रेड के साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने अंबुजा के शेयर के लिए अपने टारगेट प्राइस को 500 रुपये से बढ़ाकर 780 रुपये कर दिया है, जो करीब 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

नोमुरा ने टारगेट प्राइस में इस भारी बढ़ोतरी के पीछे नए मार्केट में अंबुजा की एंट्री और इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ जैसे कारणों को हवाला दिया।

अंबुजा सीमेंट्स फिलहाल 10,422 करोड़ रुपये में पेना सीमेंट का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में है, जिसकी क्षमता 90 लाख टन प्रति वर्ष है। नोमुरा ने कहा, "इस अधिग्रहण से वित्त वर्ष 2024 से 26 के दौरान अंबुजा की क्षमता में 14 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि इंडस्ट्री के लिए यह 6 प्रतिशत और अल्ट्राटेक के लिए 9 प्रतिशत है।"


पेन्ना और सांघी इंडस्ट्रीज के हाल ही में किए गए अधिग्रहण से अंबुजा को न केवल नए बाजारों में प्रवेश का मौका मिला, बल्कि इसने इसे दक्षिण भारत तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी भी बना दिया। इसके अलावा, इन अधिग्रहणों ने अपने अंबुजा को उसके बड़े चूना पत्थर भंडार के लिए पर्याप्त ब्राउनफील्ड विकल्प भी मिल गए हैं।

नोमुरा ने कहा कि अंबुजा के लागत को काबू में रखने के उपायों और ब्राउनफील्ड विकल्पों में बढ़ोतरी को देखते हुए इसके टारगेट प्राइस में इजाफा किया गया है। अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2026 तक अपनी प्रति टन ऑपरेशनल लागत को 300 रुपये कम करने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही, नोमुरा का मानना ​​है कि हीट की कम खपत और ग्रीन पावर की अधिक हिस्सेदारी से अंबुजा सीमेंट्स की बचत में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा नोमुरा का मानना है कि अंबुजा सीमेंट्स कुछ और अधिग्रहण की तलाश में है, जिसकी इसकी बाजार में उपस्थिति और ग्रोथ संभावनाएं और बढ़ सकती है।

दोपहर 12 बजे के करीब, अंबुजा सीमेंट्स के शेयर एनएसई पर 2 फीसदी की तेजी के साथ 678.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 26.93 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 61 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में 7% की तूफानी तेजी, मूडीज ने कहा- "बैंक की बदल रही है किस्मत"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।