इजराइल-ईरान की लड़ाई में निवेशकों के ₹5.62 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex का सिर्फ एक शेयर ग्रीन, Nifty आया 25600 के नीचे

Sensex-Nifty slips amid Israel-Iran Conflict: इजराइल और ईरान के बीच जंगी माहौल में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट कुछ संभले हैं लेकिन अधिकतर एशियाई मार्केट में बिकवाली का दबाव है। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो यहां भी बिकवाली का दबाव है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी टूट गए हैं। निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 5.62 लाख करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 84,266.29 और निफ्टी 25,796.90 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty slips amid Israel-Iran Conflict: इजराइल और ईरान के बीच जंगी माहौल में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट कुछ संभले हैं लेकिन अधिकतर एशियाई मार्केट में बिकवाली का दबाव है। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो यहां भी बिकवाली का दबाव है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी टूट गए हैं। मेटल को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.62 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 5.62 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 808.50 प्वाइंट्स यानी 0.96 फीसदी की फिसलन के साथ 83,457.79 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 250.75 प्वाइंट्स यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 25,546.15 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 84,266.29 और निफ्टी 25,796.90 पर बंद हुआ था। पिछले महीने निफ्टी ने 25250 के लेवल को पार कर दिया था तो सेंसेक्स भी 86000 से करीब 23 प्वाइंट्स ही पीछे रह गया। लेकिन फिर अब सेंसेक्स 83050 और निफ्टी 25600 के नीचे आ गया।

निवेशकों की दौलत में 5.62 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 अक्टूबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,74,86,463.65 करोड़ रुपये था। आज यानी 3 अक्टूबर 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,69,23,663.59 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 5,62,800.06 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के सिर्फ एक शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एक जेएसडब्ल्यू स्टील ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट, एमएंडएम और टाटा मोटर्स में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

64 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2640 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 653 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1814 में गिरावट का रुझान है और 173 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 64 शेयर एक साल के हाई और 32 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 75 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 58 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

F&O पर सेबी का नया नियम या इजराइल-ईरान जंग, स्टॉक मार्केट को किससे लगेगा अधिक झटका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।