Get App

बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने इंडियन होटल्स, एचडीएफसी बैंक, हुडको, जोमैटो में कराई खरीदारी

Indian Hotels के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 590 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.65 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 12:39 PM
बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने इंडियन होटल्स, एचडीएफसी बैंक, हुडको, जोमैटो में कराई खरीदारी
Zomato पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 219 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी में निचले स्तरों से 200 प्वाइंट बैंक निफ्टी में 550 प्वाइंट से ज्यादा का सुधार दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में लौटे। हालांकि डर का इंडेक्स INDIA VIX 4% से ज्यादा उछल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने इंडियन हॉटेल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने एचडीएफसी बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए हुडको पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने जोमैटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Indian Hotels स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 590 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HDFC Bank

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने HDFC Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC Bank में 1636 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1615 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें