Get App

Amul Exclusive: सबसे मजबूत फूड ब्रांड का खिताब अमूल के नाम, कंपनी के MD जयेन मेहता से जाने ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा

जयेन ने बताया कि 1-2 सालों से फूड सेक्टर के ऊपर काम शुरू किया गया था। कंपनी ने ऑर्गेनिक, प्रोटीन और डेयरी बेस्ड स्नैक्स पर काम किया है। पोटैटो बेस्ड प्रोडक्ट्स और हनी पर भी फोकस बना हुआ है। अमूल का सेल्स टर्नओवर 80 हजार करोड़ का है। अमूल देश की सबसे बड़ी FMCG और डेयरी ब्रांड है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:23 PM
Amul Exclusive: सबसे मजबूत फूड ब्रांड का खिताब अमूल के नाम, कंपनी के MD जयेन मेहता से जाने ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा
जयेन ने कहा कि US में दूध लॉन्च को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। US में पहली बार 6 फीसदी फैट वाला अमूल गोल्ड दूध लॉन्च किया गया है

अमूल को सबसे मजबूत फूड ब्रांड करार दिया गया है। कंपनी की वैल्यू 3.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। कंपनी को आगे भी टॉप पर बनाए रखने के लिए क्या रणनीति है? इस सीएनबीसी-आवाज़ के साथ कंपनी के MD जयेन मेहता ने आज खास बातचीत की। इस बातचीत मे उन्ंहोने कहा कि अमूल दुनिया का सबसे मजबूत फूड ब्रांड बन गया है। अमूल को पहली बार ये उपाधि मिली है। इसके पहले सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

जयेन ने बताया कि 1-2 सालों से फूड सेक्टर के ऊपर काम शुरू किया गया था। कंपनी ने ऑर्गेनिक, प्रोटीन और डेयरी बेस्ड स्नैक्स पर काम किया है। पोटैटो बेस्ड प्रोडक्ट्स और हनी पर भी फोकस बना हुआ है। 36 लाख किसान और कॉपरेटिव संस्थान अमूल के मालिक हैं। ब्रांड को और बेहतर बनाने की कोशिश जारी है है।

पिछले साल के मुकाबले कंपनी ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा हुआ है?

इसके जवाब में जयेन मेहता ने कहा कि अमूल का सेल्स टर्नओवर 80 हजार करोड़ का है। अमूल देश की सबसे बड़ी FMCG और डेयरी ब्रांड है। कैटगरी और डिस्ट्रीब्यूशन एक्सपैंशन पर कंपनी का फोकस बना हुआ है। न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इनोवेशन पर भी काम चालू है है। अच्छे कैंपेनिंग से वैल्यूएशन और ब्रांड स्कोर को बूस्ट मिला है। भविष्य में कंपनी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें