सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 13% का रिटर्न, जानें आज खिलाड़ियों की कहां है नजर

PRADIP HOTCHANDANI के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समप्ति पर 0.52% का निगेटिव रिटर्न दिया। जबकि तीसरे दिन की समाप्ति पर SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने 13% का रिटर्न दिया। आज प्रदीप होतचंदानी ने IEX के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। जबकि Inox Leisure पर स्वाती ने खरीदारी करने को कहा है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement
MRPL पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने खरीदारी करने को कहा है। उनका मानन है कि इसमें 64.5 रुपये के लक्ष्य नजर आयेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर के बीच मुकाबला हो रहा है। ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 7.6% का रिटर्न दिया। तीसरे दिन की समाप्ति पर PRADIP HOTCHANDANI के सुझाये स्टॉक्स ने 0.52% का निगेटिव रिटर्न दिया। जबकि SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 13% का रिटर्न दिया। आज खिलाड़ियों ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव-

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY MRPL


    आशीष कयाल ने कहा कि इसमें 58.3 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 64.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 56.85 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY IEX

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 134.4 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 138 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 128 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    बजट 2023: ये 4 स्टॉक्स दिखायेंगे जोरदार एक्शन, खरीदने पर बजट से पहले कमा सकते हैं मुनाफा

    निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY Inox Leisure

    स्वाती होतकर ने कहा कि इस स्टॉक में 498 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 520 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 488 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।