Earningwaves.com के टेक्निकल एनालिस्ट, मितेश ठक्कर ने आज 26 दिसंबर के लिए अपने कुछ पसंदीदा स्टॉक बताए हैं। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज इंट्राडे में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। मितेश ठक्कर ने कुल 4 शेयरों को लेकर अपनी राय दी है, जिसमें 2 को उन्होंने खरीदने और बाकी 2 स्टॉक पर बेचने की सिफारिश की है।
मितेश ठक्कर ने इस स्टॉक को आज 490 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। वहीं स्टॉप लॉस उन्होंने 473.50 रुपये के स्तर पर लगाने को कहा है। मितेश ठक्कर ने सुबह 9.15 बजे ये राय दी है।
इंडिगो एयरलाइन चलाने वाली इस कंपनी के शेयर को मितेश ठक्कर ने 4,720 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। वहीं इसके लिए स्टॉप लॉस 4,560 रुपये पर लगाने को कहा है। मितेश ठक्कर ने सुबह 9.15 बजे ये राय दी है।
3. डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs)
मितेश ठक्कर ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने टारगेट प्राइस 2,850 रुपये प्रति शेयर रखा है। वहीं स्टॉप लॉस 2961 रुपये पर लगाने की सलाह है। मितेश ठक्कर ने सुबह 9.15 बजे ये राय दी है।
4. बीएसई लिमिटेड (BSE Ltd)
मितेश ठक्कर ने इस शेयर को भी बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने टारगेट प्राइस 5,270 रुपये प्रति शेयर रखा है। वहीं स्टॉप लॉस 5,461 रुपये पर लगाने की सलाह है। मितेश ठक्कर ने सुबह 9.15 बजे ये राय दी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।