Stock Tips: घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का दबाव के बीच कुछ शेयरों से फटाफट तगड़ा पैसा बना सकते हैं। मार्केट के हलचलों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे शेयर सुझाए हैं जिनसे फटाफट अच्छा पैसा बना सकते हैं। यहां ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें बाय या सेल, यानी दोनों साइड की हलचल पर अच्छा पैसा फटाफट बनाया जा सकता है। चेक करें कि इनमें से आपने किस स्टॉक में आज पोजिशन बनाया हुआ है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एनालिस्ट (इक्विटी डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स, ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन) शिवांगी शारदा ने 960 रुपये के स्टॉप लॉस पर 1025 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील में बाय पोजिशन लेने की सलाह दी है।
शिवांदी ने बजाज फाइनेंस के लिए 8200 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर 8770 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए बाय पोजिशन की सलाह दी है।
ट्रेडबुल्स के वाइस प्रेसिडेंट- रिसर्च (डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स) सच्चितानंद उत्तेकर ने 8180 रुपये के टारगेट प्राइस पर बजाज फाइनेंस को सेल करने की सलाह दी है लेकिन 8450 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
सच्चितानंद ने बजाज ऑटो में 8,520 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 8,840 रुपये-8,900 रुपये के टारगेट प्राइस पर बाय पोजिशन लेने की सलाह दी है।
अर्निंग्सवेव्सडॉटकॉम के मितेश ठक्कर ने हिंडालको में 619 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 640 रुपये के टारगेट के लिए बाय पोजिशन लेने की सलाह दी है।
मितेश ने डाबर को 490 रुपये के टारगेट पर सेल करने की सलाह दी है लेकिन 511 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
मितेश ने बाटा को भी 1220 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल करने को कहा है लेकिन 1272 रुपये पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
मितेश ठक्कर ने एंजेल वन पर 2400 रुपये के टारगेट प्राइस प्राइस 2300 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर बाय पोजिशन लेने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।