NSE का शेयर टूटकर आया आईपीओ प्राइस के नीचे, खरीदारी का मौका या फटाफट बेच डालें होल्डिंग?

NSE Share Price: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर आज ऐसा टूटे कि यह आईपीओ प्राइस के नीचे आ गया। जानिए क्या इस गिरावट को खरीदारी के गोल्डन चांस के रूप में देखना चाहिए या यह अपनी होल्डिंग को फटाफट बेचकर निकलने के संकेत के रूप में समझना चाहिए

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE Share Price: एनएसई का शेयर टूटकर आज आईपीओ प्राइस के नीचे आ गया।

NSE Share Price: जियो-पॉटिलिकल टेंशन बढ़ने का असर आज घरेलू मार्केट में भी दिखा और इसकी आंच में एनएसई के शेयर भी झुलस गए। पिछले हफ्ते 24 सितंबर को 1% से कम प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद इसने अच्छी तेजी दिखाई थी लेकिन आज की बात करें तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह धड़ाम हो गया। टूटकर यह आईपीओ प्राइस के भी नीचे आ गया। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.26% की गिरावट के साथ ₹1770.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.77% टूटकर ₹1,761.00 तक आ गया था।

एनएसई के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹1785 के भाव पर जारी हुए थे। मार्केट में माहौल की बात करें तो आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1% से अधिक टूट गए।

NSE के शेयरों के लिए क्या है टारगेट प्राइस


ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने एनएसई की कवरेज शुरू की और इसे अकम्युलेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹1,950 फिक्स किया है। वहीं एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और इसके शेयरों के लिए एक साल का टारगेट प्राइस ₹2050 फिक्स किया है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

एनएसई देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और दुनिया के सबसे बड़े मल्टी-एसेट एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स में शुमार है। एनएसई का ₹22,562 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-21 सितंबर तक खुला था। ऑफर फॉर सेल का यह इश्यू 5 गुना से अधिक भरा था। इसके बाद 24 सितंबल को इसके शेयर ₹1800.00 के भाव यानी कि महज 0.84% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। और ₹4.49 लाख करोड़ के वैल्यूएशन के साथ यह दुनिया के सात सबसे बड़े एक्सचेंजों में शामिल हुआ।

लिस्टिंग के दिन 1% से कम प्रीमियम पर एंट्री के बाद उछलकर यह ₹1,878.00 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 5.21% मुनाफे में पहुंच गए। अगले दिन यह कमजोर हुआ और आज फिर यह फिसला। आज टूटकर यह ₹1,761.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था।

Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना भरा आईपीओ, अब लिस्टिंग पर पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल

5 वजहों से मार्केट में आज मची तबाही

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।