Anand Rathi: Q3 में आनंदराठी की आय 30 फीसदी और मुनाफा 33 फीसदी बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 34 फीसदी रही है जबकि मार्जिन में 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। आनंद राठी वेल्थ ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस इश्यू का ऐलान भी किया है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। एनएसई पर शेयर 1 बजे के आसपास 78.25 रुपये यानी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 3931 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। नतीजों पर सीएनबीसी -आवाज से बात करते हुए कंपनी के Deputy CEO फिरोज अजीज ने कहा कि Q3 में भी कंपनी का अच्छा प्रदर्शन बरकरार किया है। Q3 में आय ग्रोथ 30% और मुनाफा 33% बढ़ा है जबकि तिमाही आधार पर AUM में फ्लैट ग्रोथ रही। वहीं लिस्टिंग के बाद से औसत ग्रोथ 33% रही। कंपनी ने 1 पर 1 बोनस शेयर का एलान किया।
फिरोज अजीज ने आगे कहा कि हमेशा क्लाइंट्स को रिस्क के बारे में बताते है। हर 10-15 महीने में बाजार में करेक्शन आता है। रिस्क समझाकर ही क्लाइंट्स का पैसा लेते है। FD से ज्यादा रिटर्न इक्विटी मार्केट से मिलता है। रिस्क मैनेज करने के बाद पोर्टफोलियो बनाते है। Q3 में कंपनी को रिकॉर्ड नेट फ्लो आया है।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि मॉडल पोर्टफोलियो के प्रोडक्ट ऑफर करते है। कंपनी के इक्विटी पोर्टफोलियो में 14 स्कीमकंपनी के पोर्टफोलियो को निफ्टी से ज्यादा रिटर्न मिलता है। अन-लिस्टेड प्रोडक्ट में कंपनी निवेश नहीं करती है। निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिलाने पर कंपनी का जोर है।
बाजार में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। क्या आपको लगता है कि इससे मार्जिन स्प्रेड पर असर होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के रेवेन्यू यील्ड पर असर नहीं होगा। डिस्काउंट देकर क्लाइंट्स जोड़ने पर फोकस नहीं है। कंपनी का मुनाफा आगे भी 30% के करीब बरकरार रहेगा। Q3 में कंपनी की AUM ग्रोथ फ्लैट रही। बाजार में करेक्शन से AUM ग्रोथ पर असर रहा।
बाजार में करेक्शन से सेंटिमेंट में असर पड़ता है। पोर्टफोलियो में इक्विटी और डेट MF शामिल है। कंपनी मॉडल पोर्टफोलियो में निफ्टी से कम रिस्क है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33.2 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 77.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 58.04 करोड़ रुपये था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक आनंद राठी वेल्थ ने वित्त वर्ष 25 की सितंबर तिमाही में 76.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 187.2 करोड़ रुपये से 26.6 फीसदी बढ़कर 237 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही में फर्म ने 242.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।