ढहते मार्केट में 20% के अपर सर्किट पर शेयर, Q1 में मुनाफा और रेवेन्यू डबल तो आया जोश

Stock in News: इस कंपनी ने लिस्टिंग के बाद पहली बार कारोबारी नतीजे पेश किए। जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफा डबल होने पर शेयर जोश में आ गए और 20% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। चेक करें कंपनी के कारोबारी नतीजे की खास बातें और ऑर्डरबुक की क्या स्थिति है

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 12:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kanohar Electricals के शेयरों ने कम समय में ही निवेशको की ताबड़तोड़ कमाई कराई है, वह भी ऐसे समय में, जब मार्केट में कोहराम मचा हुआ था।

Kanohar Electricals Q1 Result: लिस्टिंग के बाद पहली बार रिजल्ट पेश करने के बाद कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर रॉकेट बन गए। ऐसे समय में, जब मार्केट में अफरा-तफरी मची थी, इसके शेयरों ने आज जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफा के डबल होने का जश्न मनाया और 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले शाम में कारोबारी नतीजे पेश किए थे और अब आज मार्केट खुला तो शेयर उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 15.84% की बढ़त के साथ ₹1090.25 (Kanohar Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 20% के अपर सर्किट ₹1,129.35 पर पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल भी है।

Kanohar Electricals Q1 Result: खास बातें

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के लिए इस वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत धमाकेदार रही और इसका मुनाफा-रेवेन्यू दोगुने से अधिक रफ्तार से बढ़ गया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 140.0% उछलकर ₹27.3 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 103.5% बढ़कर ₹137.1 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और EBITDA इस दौरान 152.2% बढ़कर ₹38.8 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 22.8% से 28.3% पर पहुंच गया। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी का ऑर्डर बुक तिमाही आधार पर 11% बढ़कर ₹2026.0 करोड़ पर पहुंच गया, जिसमें से 88.4% ऑर्डर गवर्नमेंट सेक्टर से हैं।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों ने कम समय में ही निवेशको की ताबड़तोड़ कमाई कराई है, वह भी ऐसे समय में, जब मार्केट में कोहराम मचा हुआ था। पिछले महीने 16 सितंबर 2026 को बीएसई पर यह महज ₹672.05 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक ही महीने में यह 68.06% उछलकर आज 7 अक्टूबर 2026 को ₹1,129.35 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस दौरान निफ्टी डेढ़ फीसदी से अधिक नीचे आया।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की पिछले महीने 16 सितंबर को एंट्री हुई थी। इसके ₹1056 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹632 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और निवेशकों को 8% तक का लिस्टिंग गेन मिला।

Vans Electro IPO Listing: ₹140880 का मुनाफा हर लॉट में, ₹118 के शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।