Anant Raj Share Price: रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। ₹25 हजार करोड़ के निवेश से जुड़े ऐलान पर अनंत राज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 4% से अधिक उछल पड़े। एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद शाम में कंपनी ने हरियाणा सरकार के साथ समझौते की जानकारी दी। इस साझेदारी ने आज कंपनी के शेयरों की चमक बढ़ा दी। फिलहाल बीएसई पर यह 1.91% की बढ़त के साथ ₹549.10 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 4.61% उछलकर ₹563.65 तक पहुंच गया था।
कैसा MoU हुआ है Anant Raj और हरियाणा सरकार के बीच?
अनंत राज ने हरियाणा सरकार के एक एमओयू किया है जिसके तहत यह राज्य में डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज को डेवलप करने के लिए ₹25,000 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी ने यह एमओयू हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोटर सेंटर (HEPC) के साथ 'मेक इन हरियाणा पॉलिसी एंड अदर सेक्टरल पॉलिसीज' इवेंट के उद्घाटन के मौके पर सोमवार 1 जून को किया और कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि यह एमओयू हरियाणा में उसके डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के विस्तार की पहल को आगे बढ़ाने के लिए है। कंपनी के मुताबिक एचईपीसी के जरिए हरियाणा सरकार उसे सभी जरूरी मदद मुहैया कराएगी। अनंत राज का कहना है कि यह समझौता एचईपीसी; डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन; हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन; सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट; डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स; हरियाणा सरकार के साथ कंपनी के बीच साझेदारी का फ्रेमवर्क तय करने के लिए है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
अनंत राज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। एक महीने में 10% की तेजी के साथ ही इस साल अब तक यह पॉजिटिव जोन में पहुंच पाया। एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 7 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹744.10 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 ही महीने में यह 45.84% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹403.00 के लेवल पर आ गया था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।