Andhra Cements का OFS खुला, प्रमोटर कंपनी बेच रही है 8.14% हिस्सा; शेयर 5% उछला

Andhra Cements Share Price: मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग मानदंडों का पालन करने के लिए प्रमोटर कंपनी ऐसा कर रही है। ऑफर-फॉर-सेल कंप्लीट होने के बाद प्रमोटर्स के पास कंपनी में 81.86 प्रतिशत हिस्सेदारी रह जाएगी। OFS शुक्रवार, 9 जनवरी को नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ओपन हुआ है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Andhra Cements के OFS के लिए फ्लोर प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आंध्र सीमेंट्स के निवेशकों के​ लिए 9 जनवरी का दिन बेहद बढ़िया रहा। इसकी वजह है कि शेयर में शानदार तेजी है। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 10 प्रतिशत तक चढ़कर 75.86 रुपये के हाई तक गया और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। लेकिन सर्किट नहीं लगा। बाद में लगभग 5 प्रतिशत तेजी के साथ 72.35 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है कि कंपनी की प्रमोटर सागर सीमेंट्स 9-12 जनवरी तक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए 75 लाख तक इक्विटी शेयर बेचेगी।

ये शेयर कंपनी की 8.14 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग के बराबर हैं। इस ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आंध्र सीमेंट्स में मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग मानदंडों का पालन करने के लिए प्रमोटर कंपनी ऐसा कर रही है। OFS शुक्रवार, 9 जनवरी को नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ओपन हुआ है। सोमवार, 12 जनवरी को नॉन रिटेल इनवेस्टर के साथ-साथ रिटेल इनवेस्टर भी बिड लगा सकेंगे।

यह शेयर बिक्री NSE और BSE पर एक अलग विंडो के जरिए की जा रही है। आंध्र सीमेंट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 8 जनवरी 2026 तक कंपनी में प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 90 प्रतिशत थी। ऑफर-फॉर-सेल कंप्लीट होने के बाद प्रमोटर्स के पास कंपनी में 81.86 प्रतिशत हिस्सेदारी रह जाएगी।


Andhra Cements का मार्केट कैप बढ़कर 684 करोड़

कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 667 करोड़ रुपये हो गया है। यह एक BSE SmallCap कंपनी है। शेयर 3 साल में 1055 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 109.80 रुपये और एडजस्टेड लो 48.25 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। सागर सीमेंट्स के शेयर में 9 जनवरी को 2 प्रतिशत गिरावट है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

आंध्र सीमेंट्स का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 77.85 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 274 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सागर सीमेंट्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सितंबर 2025 तिमाही में 399.51 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025 में 1,566.64 करोड़ रुपये रहा।

Petronet LNG के शेयर में 18% उछाल की गुंजाइश! जेपी मॉर्गन ने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।