Get App

एंजल वन, KFin टेक, CDSL समेत ये शेयर 8% तक उछले; कैपिटल मार्केट शेयरों में इस कारण तेजी

कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज 18 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। ब्रोकिंग, एसेट मैनेजमेंट और एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स दोपहर के कारोबार में करीब 2% तक चढ़ गया। इस बीच भारतीय शेय बाजारों में भी आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी इंट्राडे में करीब 1% तक चढ़ गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 3:41 PM
एंजल वन, KFin टेक, CDSL समेत ये शेयर 8% तक उछले; कैपिटल मार्केट शेयरों में इस कारण तेजी
एंजल वन (Angel One) के शेयर कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए

कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज 18 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। ब्रोकिंग, एसेट मैनेजमेंट और एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स दोपहर के कारोबार में करीब 2% तक चढ़ गया। इस बीच भारतीय शेय बाजारों में भी आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी इंट्राडे में करीब 1% तक चढ़ गए। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 23,835.95 का उच्च स्तर छुआ, जो पिछले तीन दिनों में करीब 3% की रिकवरी को दिखाता है। इससे पहले 26 फरवरी से 13 मार्च के बीच बाजार में 9.1% की तेज गिरावट आई थी।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सबसे अधिक तेजी एंजल वन (Angel One) के शेयरों में दिखी और यह कारोबार के दौरान 8% तक उछल गया। केफिन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के शेयर करीब 3.6% तक चढ़ गए।

इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। 360 ONE WAM, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी और सीडीएसएल (CDSL) के शेयरों में 2.5% से 3% तक की तेजी रही। वहीं कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर भी करीब 2.5% तक चढ़ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें